Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार ने दो विभागों के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, बागवानी और मत्स्य पालन दोनों विभागों के कर्मचारियों को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) स्कीम में शामिल कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत हरियाणा सरकार के रेगुलर कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। ये व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) 1 नवंबर 2023 को सफलतापूर्वक शुरू की गई है। इसको लेकर सभी जिलों के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
क्या है नोटिफिकेशन में ?
दरअसल, इस नोटिफिकेशन में सभी सिविल सर्जनों को निर्देश देकर सूचित किया किया गया है कि डीजीएचएस के पैनल में शामिल 447 अस्पतालों को पहले ही एचईएम 2.0 पोर्टल पर शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा, डीजी कार्यालय के पैनल में शामिल हाकी अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि वे एचईएम पोर्टल (https://hospitals.pmjay.gov.in) पर पैनल प्रकार टैब में योजना विकल्प CCHFE” चुनकर पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन भेजें।












