हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Bhangel Elevated Flyover : दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले, खुल गया ये नया फ्लाईओवर, 5 मिनट में पूरा होगा 40 मिनट का रास्ता

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 6:13 PM
Follow Us:

Bhangel Elevated Flyover : दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के लोगों के लिये अच्छी खबर है। दरअसल, सेक्‍टर 37 से भंगेल और सूरजपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नोएडा विकास प्राधिकरण ने भंगेल में बने 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया है। अब ग्रेटर नोएडा से सूरजपुर और भंगेल के रास्‍ते नोएडा के कई सेक्‍टर्स तक पहुंचना आसान हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब 5 साल पहले शुरू हुआ था। कुछ महीने पहले यह तैयार भी हो गया था। लेकिन इसे खोला नहीं गया। जब इसको लेकर विरोध शुरू हुआ तो मंगलवार से इस एलिवेटेड रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। . अब इसका फायदा नोएडा के तमाम सेक्‍टर्स में आने-जाने वालों को मिल सकेगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

क्या बोले अधिकारी

खबरों की मानें, तो नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम का कहना है कि अब इस एलिवेटेड रोड को लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका आधिकारिक उद्घाटन बाद में किया जाएगा।

40 की जगह अब लगेंगे 5 मिनट

खबरों की मानें, तो इस एलिवेटेड रोड को नोएडा सेक्‍टर 51 के पास अलघपुर पंप तक स्‍ट्रेच किया गया है। जहां से स्‍पेशल इकनॉमिक जोन तक जाना भी आसान हो जाएगा।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

अधिकारियों का कहना है कि इस 6 लेन फ्लाईओवर को बनाने में करीब 608 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। इसके जरिये नोएडा से दादरी के बीच लगने वाला समय अब काफी कम हो गया है। अभी इस दूरी को तय करने में पहले 40 मिनट लगते थे, जो अब घटकर सिर्फ 5 मिनट का रह जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment