Transfer 2025: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एकसाथ इन 48 IAS अधिकारियों का तबादले के आदेश जारी किए है। इस लिस्ट में CMO ऑफिस में भी बदलाव है।
CM के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) शिखर अग्रवाल को CMO से बाहर कर उनके स्थान पर अब वरिष्ठ IAS अधिकारी अखिल अरोड़ा को CM का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।













