Kal Ka Mousam: दिल्ली समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार मौसम कल कितना बदलाव रहने वाला है आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होगी और किन जगहों पर मौसम सामान्य रहने वाला है।
देश में अब ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी- बिहार समेत कई राज्यों के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक इन राज्यों में शीत लहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। Kal Ka Mousam
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा-बंगाल में कल का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अनुमान जताया कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है और यह 24 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव में बदल सकता है। बुलेटिन में कहा गया है, ‘दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 22 नवंबर देर शाम एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। Kal Ka Mousam
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती से जब पूछा गया कि क्या यह प्रणाली चक्रवात का रूप ले सकती है तो उन्होंने कहा कि आईएमडी ने अब तक दबाव का पूर्वानुमान जताया है। आगे और भी जानकारी दी जाएगी।
दिल्ली में कल का मौसम Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल से मौसम बदलने की संभावना है। वहीं, सुबह के समय 10 से 15 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में कल का मौसम Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम तापमान में कमी आएगी। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, लोगों को सुबह निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
23 नवंबर से लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वही, सीमांचल के इलाकों में सुबह के समय 10 से 15 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड-हिमाचल में कल का मौसमKal Ka Mousam
उत्तराखंड के सभी जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है।











