हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखने लगा ठंड और कोहरे का असर, जानें 28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 7:14 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि अगले सात दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों में कम से कम तापमान में धीरे-धीरे 02-03°C की गिरावट देखने को मिलेगी।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

वहीं चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर आज यानी 23 नवंबर तक खुष्क परंतु परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है।जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। उनका कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी भारी बारिश?

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से जारी मौसम बुलेटिन की मानें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

वहीं हरियाणा में सबसे अधिक तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो भिवानी जिले में रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई। हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढने की संभावना जताई जा रही है।

Cold wave alert in these districts of Haryana
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, IMD ने अगले 7 दिन का पूर्वानुमान किया जारी

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment