हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Kotputli-Kishangarh Expressway: 7000 करोड़ से बनेगा 181 KM लंबा ये 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 5 घंटे की बजाय सिर्फ दो घंटे में सफर होगा पूरा!

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 9:03 AM
Follow Us:

Kotputli-Kishangarh Expressway: राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजस्थान को कोटपूतली और किशनगढ़ को कनेक्ट वाला एक 181 किलोमीटर लंबा छह-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह नई जमीन पर बनाया जाएगा और इसका कुल अनुमानित खर्च लगभग 6,906 करोड़ रुपए रखा गया है। एक्सप्रेसवे का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर करना और यात्रा का समय को कम करना है।

दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद कोटपूतली से किशनगढ़ तक की यात्रा का समय वर्तमान 5 घंटे से घटकर करीब 2 घंटे रह जाएगा। इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे राजस्थान के जयपुर, सीकर और आसपास के जिलों से होकर गुजरेगा। इससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिल सकेगा।वहीं छह लेन के इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रियों का परिवहन तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

इस एक्सप्रेसवे के लिए करीब 1,679 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अधिग्रहित भूमि के लिए किसानों को क्षेत्र के हिसाब से लाखों रुपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा मिलेगा। ताकि उन्हें नुकसान न हो।

अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2025 तक इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

कहा जा रहा है कि कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद राज्य में सड़क परिवहन का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। यह परियोजना न केवल यात्रा का समय कम करेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास और निवेश के नए अवसर भी खोलेगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment