हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP: यूपी के इस जिले में बनेगी प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप, अपना घर लेने का सपना हो सकेगा पूरा, जानें क्या होगा खास?

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 12:37 PM
Follow Us:

UP: उत्तर प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप बेहद खास होने वाली है। यह वेस्ट यूपी का केंद्र होगी। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं तो होंगी ही। इसके साथ ही इसे हर ओर से कनेक्टिविटी दी जाएगी। ताकि, लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। NCRTC की ओर से इसका ले आउट तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जनवरी से मेरठ विकास प्राधिकरण ने पहले फेज में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में टाउनशिप के ब्लॉक विकसित करने की प्लानिंग बनाई है। जिसकी प्लॉटिंग जनवरी 2026 से शुरू की हो जाएगी। खबरों की मानें, तो मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इसे प्राथमिकता देते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और शिलान्यास किए जाने के बाद अब यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तेजी से गति पकड़ने जा रहा है। यह प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी।

बताया जा रहा है कि इसमें चौड़ी सड़कों और आसपास के गांवों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फीडर मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) प्लान के अंतर्गत जोनल प्लान तैयार किया गया है।

इस इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षिक, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, हेल्थ क्लब समेत अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग प्लॉट विकसित किए जाएंगे। योजना में हाई इनकम, मीडियम इनकम , लॉ इनकम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए मकान और प्लॉट का प्रावधान है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

खबरों की मानें, तो निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ग्रुप हाउसिंग के बड़े प्लॉट भी शामिल किए गए हैं। मेडा खुद और प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को विकसित करेगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment