Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। दरअसल, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम को लेकर ताजा जानकारी दी गई है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इन हवाओं से सुबह और शाम को ठंड रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। हालाँकि, रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कहीं कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।
विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने आगे कहा कि 27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।








