Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,25,119 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,56,320 रुपये प्रति किलो हो गई। बाजार सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।
वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। वायदा कारोबार में सोने की कीमत बढ़कर 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं जबकि चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 1,57,065 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
आज के ताजा भाव
सोना-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 125119 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 124618 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 14609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 93839 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73195 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 156320 रुपये प्रति किलोग्राम
पिछले दिन के दाम
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। सर्राफा में तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गयी। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लिवाली देखी गई।
यह 5,800 रुपये बढ़कर 1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.09 प्रतिशत टूटकर 4,131.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि हाजिर चांदी 0.40 प्रतिशत टूटकर 51.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।












