हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 26, 2025 2:51 PM
Follow Us:
Haryana ACB arrested two policemen while taking bribe

Haryana : हरियाणा के नूंह जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टीम ने जयसिंहपुर चौकी में तैनात एक ASI और मुंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अवैध पार्किंग में खड़ी जब्त गाड़ी को उसके मालिक को सुपुर्द करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

इस एवज में मांगी थी रिश्वत

मिली जानकरी के अनुसार जयसिंहपुर चौकी में कार्यरत ASI राजबीर सिंह ने कुछ दिन पहले सड़क पर अवैध रूप से पार्क की गई एक कार का चालान किया था। चालान के बाद गाड़ी को चौकी में खड़ा कर दिया गया था। मंगलवार को जब वाहन मालिक कोर्ट के आदेश लेकर गाड़ी छुड़ाने पहुंचा, तो ASI राजबीर ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। वाहन मालिक ने पहले ही इस पूरी घटना की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी थी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जैसे ही शिकायतकर्ता ने ASI और मुंशी को पैसे दिए, ACB ने तुरंत रेड कर दोनों को रंगे हाथों काबू कर लिया। ACB की ओर से घटना को लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस विभाग में मामले को लेकर खूब चर्चा है। वहीं, जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है, लेकिन वह उस समय चौकी से बाहर थे, इसलिए उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है।

 

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment