हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगी ये आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

By Sahab Ram
On: November 28, 2025 12:59 PM
Follow Us:
These modern facilities will be available in govt hospitals of Haryana

Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी अस्पतालों में सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

ये नए सिस्टम लागू

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और लॉग मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को और बेहतर बनाएगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

बजट को मिली मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने यह भी बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को 100 बिस्तरों में बदलने के लिए 23 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसके अलावा, बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में अपग्रेडेशन कार्यों के लिए 17 करोड़ 37 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हर क्षेत्र में जहां स्वास्थ्य संस्थानों के अपग्रेडेशन की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और स्वास्थ्य सेवाएं सुगम और सस्ती बनें।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment