हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा रोडवेज की चलती बस का स्टेरिंग हुआ फेल, सवार थी 36 सवारियां…फिर जो हुआ

By Sahab Ram
On: November 29, 2025 10:27 AM
Follow Us:
Steering of a moving Haryana Roadways bus fails

Haryana : हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा होते होते ताल गया। हरियाणा रोडवेज की चलती बस का स्टेरिंग फेल हो गया। इस दौरान बस में सवार 36 सवारियां थी जो रोहतक से चंडीगढ़ से चली थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा टल गया। यहां ड्राइवर ने एलिवेटेड हाईवे से ब्रेक लगाते-लगाते डिवाइडर से टकराकर बस को रोका। बस रुकते-रुकते सर्विस रोड पर आ गई।

ड्राइवर ने सभी सवारियों को पहले ही अलर्ट कर दिया कि घबराएं नहीं अचानक ब्रेक लगाने पड़ेंगे। बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं, सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि वह करीब 5:30 रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बस लेकर चला था। पानीपत बस स्टैंड से सवारी बिठाने के बाद वह जब चंडीगढ़ की ओर रवाना हुआ तो टोल से करीब 1 किलोमीटर पहले उसे आभास हुआ कि स्टेरिंग फेल हो गया था। सुरेंद्र ने सवारियों को आगाह किया कि वह अचानक ब्रेक लगाएंगे, कृपया सभी संभाल कर बैठ जाएं।

सुरेंद्र ने ब्रेक लेने के बाद धीरे-धीरे डिवाइडर के नजदीक बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया। बस रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर आ गई और रुक गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment