Haryana : हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत निर्देश जारी किया हैं। उन्होंने निदेश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है। DGP ने साफ कहा है कि दिसम्बर महीने में प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा। इस ओप्रशन के जिसके तहत नशेड़ी, जुआरी, सट्टेबाजों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
ऑपरेशन ट्रैकडाउन का प्रभाव
DGP ने पत्र में लिखा कि मेरे प्रिय चौकी इंचार्ज, एस एच ओ, डीएसपी/एसीपी, एसपी/डीसीपी, सीपी/आईजी, एडीजी, पुलिस रेंज, एसटीएफ, एनफोर्समेंट एवं एचएसएनसीबी के यूनिट इंचार्ज 5-27 नवंबर 2025 तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान आपने 3066 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा है।
सैंकड़ों के ख़िलाफ़ गुडें वाली धारा लगाई है। इससे लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। आशा की जानी चाहिए कि वहाँ वे अपने बिगड़े बोल और बेढंगे चाल-चलन में सुधार लाएंगे।
दिसंबर में बड़े पैमाने पर चलेगा ऑपरेशन
DGP ने कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि गाँव-गाँव, शहर-शहर नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और आवारागर्दों के अड्डे हैं। मैं चाहूँगा कि दिसम्बर के महीने में आप ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ चलायें।








