हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Police: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामी और नीरज फरीदपुरिया गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 10, 2025 2:52 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा पुलिस के विशेष राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत आपराधिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने 8 नवंबर को दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है, जबकि दूसरा नीरज फरीदपुरिया गैंग का एक्टिव सदस्य है।

नीरज फरीदपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने नीरज फरीदपुरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य कुलदीप त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी, निवासी गुडासन, थाना तिगांव (फरीदाबाद) पर पहले से 12 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना शहर पलवल में दिनांक 22 जनवरी 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 34 में भा.न.स. की विभिन्न धाराओं के साथ 25-54-59 A. ACT के तहत केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, कुलदीप गैंग लीडर नीरज फरीदपुरिया के निर्देश पर गैंग सदस्यों को फंड और ठिकाना उपलब्ध कराता था, साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल था। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को माननीय अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

यमुनानगर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन पकड़ा गया

वहीं जिला यमुनानगर की अपराध शाखा-2 टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन पुत्र प्रवीन (निवासी जैनपुर, थाना लाडवा, कुरुक्षेत्र) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
अमन पर 14 सितंबर 2025 की रात यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

8 नवंबर को 226 गिरफ्तार, अब तक 994 अन्य अपराधी भी नपे

हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 161 कुख्यात और इनामी अपराधी शामिल हैं। इनके अलावा 994 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केवल 8 नवंबर के दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न टीमों ने 226 अपराधियों को धर दबोचा, जिनमें 51 वांछित और इनामी अपराधी तथा 175 अन्य आरोपी शामिल रहे।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा

पुलिस के अनुसार, यह अभियान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या गैंग संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच और पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियों की संभावना है, जिससे अपराधियों में दहशत और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment