झज्जर, 16 जून।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को आयोजित वीसी उपरांत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सभी एआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी एआरओ फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करें तथा सुपरवाइजरों को बीएलओ के साथ क्षेत्र में भेजकर अभियान को गति प्रदान करें।
डीसी ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किसी भी नहीं स्तर पर प्रशिक्षण अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत प्रभाव से प्रशिक्षित किया जाए ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर अधिक से अधिक फॉर्म वितरण सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं अद्यतन बनाने के कार्य में तेजी लाएं। डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के डैशबोर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए और सभी प्रगति रिपोर्ट समय पर अपलोड की जाएं।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर तकनीकी रूप से किसी प्रकार की अड़चनें ना आएं, इसके लिए सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाभर में निर्धारित समयावधि में पूरा हो,एसआईआर कार्य-डीसी





