हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 6:58 PM
Follow Us:
फरीदाबाद, 19 जून।

हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव जे. गणेशन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान फरीदाबाद से नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।

बैठक के उपरांत नगराधीश अंकित कुमार ने जिला स्तर पर समाधान शिविर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

दो चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांचा अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) बिना विलंब के पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण संबंधी सभी विवरण समय पर अपडेट होना आवश्यक है, ताकि प्रगति की सही मॉनिटरिंग की जा सके। कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

नगराधीश ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन के विजन के अनुरूप आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान पूर्ण रूप से हो चुका है, उन्हें पोर्टल पर उचित कार्रवाई के बाद बंद किया जाए, ताकि लंबित शिकायतों का वास्तविक आकलन हो सके और शेष मामलों के समाधान पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल आयोजित

अंत में नगराधीश अंकित कुमार ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं तथा सरकार की इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांचा अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल आयोजित

जिला में योग दिवस को लेकर उत्साह व जोश, जन-जन तक पहुंचे योग का संदेश

 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने के अभियान के दौरान 6500 रूपए के चार चालान काटे

वर्ष 2024-25 की समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, सिरसा की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या पर सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment