हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

वर्ष 2024-25 की समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 3:39 PM
Follow Us:

रोहतक, 19 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग समाधान शिविरों की वर्ष 2024-25 की सभी लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का एक सप्ताह में उचित निपटारा करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के सख्त निर्देश है कि वे समाधान शिविरों की 2024-25 की सभी लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का एक सप्ताह में उचित निपटारा करें तथा संबंधित नागरिकों को भी विभागीय कार्यवाही से अवगत करवाकर संतुष्ट करें। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा हर शुक्रवार को वर्चुअली समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि विशेषकर समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा हो। अधिकारी समाधान शिविर में शिकायत प्राप्त होते ही इस शिकायत के निपटारे की तुरंत कार्यवाही शुरू करें। नागरिकों की समस्याओं का निपटारा करते समय अधिकारी सकारात्मक दृष्टिïकोण अपनाये तथा प्राथमिकता के आधार पर इन शिकायतों का निपटारा करें।
सचिन गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की हर समस्या का एक छत के नीचे तुरंत समाधान करने करने के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये गए है कि वे इन शिविरों में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे की मौके पर कार्यवाही शुरू करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है।
समाधान समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कम नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी आयुष यादव, नगराधीश शुभम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, संजीव कुमार व अंशुल कादयान, कलानौर के तहसीलदार दिनेश कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदन लाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी व डॉ. अंकुश बिड्डïू एवं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment