हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त व सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीसी के माध्यम से सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 4:31 PM
Follow Us:

रोहतक, 13 जून : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीसी के उपरांत स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे ऑवरड्ïयू शिकायतों को तुरंत अंडरटेक करें। अधिकारी सीएम विंडो पोर्टल को गंभीरता से लें तथा नियमित रूप से इस पोर्टल का अवलोकन करें। सभी अधिकारी इस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही अंडरटेक करें तथा शिकायत के निपटारे की कार्रवाई शुरू करें।
सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों की पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए सीएम विंडो पोर्टल शुरू किया गया है। अधिकारी इस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत शिकायत को अंडरटेक करें और यदि यह शिकायत उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो तुरंत टिप्पणी दर्ज करें। विभाग से संबंधित शिकायत का निर्धारित अवधि में उचित समाधान करवाया जाये तथा कार्यवाही रिपोर्ट भी अपलोड की जाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री समय-समय पर स्वयं सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कर रहे है। सरकार द्वारा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे बारे सख्त हिदायतें जारी की गई है।
समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, अरुण कुमार, अंशुल कादयान, जगमाल, एलडीएम महावीर प्रसाद, विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment