हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक : डीसी

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 4:25 PM
Follow Us:

झज्जर, 22 मई। डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला वासियों से भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नागरिक अपनी दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को गंभीरता से अपनाएं, ताकि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
डीसी ने कहा कि नागरिक अनावश्यक रूप से दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचें तथा अधिकतर समय छायादार और ठंडी जगहों पर रहें। यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो सुबह और शाम  ठंडे समय में ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा अथवा तौलिये का प्रयोग अवश्य करें, ताकि शरीर को सीधी धूप से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को आराम और ठंडक मिल सके। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, लस्सी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने नागरिकों  से मौसमी फल एवं पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे तरबूज, खीरा, संतरा आदि का अधिक सेवन करने की भी अपील की।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

उपायुक्त ने कहा कि नागरिक समय-समय पर ठंडे पानी से स्नान करें तथा घरों में पर्दे, पंखे और उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें ताकि कमरे का तापमान नियंत्रित रह सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, चक्कर, बेहोशी जैसी स्थिति महसूस हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हीटवेव के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही पक्षियों और बेसहारा पशुओं के लिए भी पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित दिखाई दे तो तुरंत सहायता प्रदान करें तथा आपात स्थिति में 108 अथवा 112 एम्बुलेंस सेवा पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी अपनाकर हीटवेव के दुष्प्रभावों से काफी हद तक बचाव संभव है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment