हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा शिक्षा बोर्ड से आई बड़ी अपडेट, 10 हजार रुपए लगेगा परीक्षा शुल्क

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 9:08 PM
Follow Us:
Haryana: Big update from the Education Board

Haryana: हरियाणा में स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक और मुक्त स्कूल ) की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को अंक सुधार का एक खास अवसर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि इस अवधि में पास हुए सभी विद्यार्थी एक या दो विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। Haryana News

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कैसे करें आवेदन?

जानकारी के मुताबिक, इच्छुक छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उन्हें अपने पहले के पास सर्टिफिकेट की सत्यापित कॉपी (राजपत्रित अधिकारी या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के प्राचार्य से) अपलोड करनी होगी। Haryana News

परीक्षा शुल्क

मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही आवेदन के साथ 10 हजार रुपए का परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment