हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के CM सैनी का आज सिरसा दौरा रद्द, सदन का करना था उद्घाटन

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 9:13 AM
Follow Us:
Haryana CM Saini's visit to Sirsa cancelled

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी का आज सिरसा का दौरा रद्द हो गया है। रद्द होने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन आज वे सिरसा में अग्रवाल सेवा सदन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले थे।

सालों से थी मांग

जानकारी के मुताबिक, गोबिंद कांडा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अग्रवाल सेवा सदन के लिए समाज की 50 सालों से मांग थी। पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा ने साल 2010 में सरकार से अग्रवाल और अरोड़वंश समाज को धर्मशाला के लिए जगह दिलाई। उन्होंने निजी कोष से इनकी रजिस्ट्री करवाई। साल 2009 में गोपाल कांडा ने मंत्री बनते ही यह काम करके दिखाया। अग्रवाल सेवा सदन 20 करोड़ रुपए की लागत से बना है। Haryana News

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

समाज को करेंगे अर्पण

मिली जानकारी के अनुसार, गोबिंद कांडा बोले कि यह सदन सर्वसमाज के लिए काम आने वाला होगा। यह सदन समाज को अर्पण करेंगे। जरूरतमंद समाज को निशुल्क देने की भी प्रक्रिया करेंगे। इस धर्मशाला में चार फ्लोर में 50 वातानुकूलित कमरे सेवा सदन में बनाए गए हैं। भूमिगत पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए महाराजा वातानुकूलित हॉल में किसी भी आयोजन में 500 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पहली मंजिल पर 6 कमरे और दो वातानुकूलित हॉल स्थापित किए हैं। दूसरी मंजिल पर दो फैमिली सुइट सहित 20 कमरे हैं। इसी तरह तीसरी मंजिल पर दो फैमिली सुइट सहित 20 कमरे और चौथी मंजिल टैरिफ पर 5 कमरे सेवा सदन में उपलब्ध रहेंगे।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment