हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की खाद विक्रेताओं की दुकान पर रेड, जारी किया कारण बताओ नोटिस

By Sahab Ram
On: November 7, 2025 12:19 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) टीम ने शुक्रवार को हांसी में खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक और गोदाम के रिकॉर्ड की गहन जांच की। जांच के दौरान दुकान पर कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते कृषि विभाग ने संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

रेड का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय और उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा शामिल रहे।

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हांसी क्षेत्र में कुछ खाद विक्रेता स्टॉक, गोदाम रिकॉर्ड और खाद वितरण में अनियमितताएं कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कृषि विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौधरी कृषि भंडार पर रेड मारी।

दुकान और गोदाम की जांच के दौरान मालिक विशाल की मौजूदगी में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि गोदाम में डीएपी खाद के 248 बैग रखे थे, जबकि POS मशीन के रिकॉर्ड में 238 बैग दर्ज थे, यानी 10 बैग अतिरिक्त पाए गए। वहीं यूरिया के 3750 बैग स्टॉक में सही मिले।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

टीम ने यह भी पाया कि गोदाम में गेहूं के साथ खाद का स्टॉक भी एक साथ रखा गया था, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा दुकान पर स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा हुआ था, और स्टॉक रजिस्टर अधूरा व अपूर्ण पाया गया।

कृषि विभाग ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी खाद विक्रेता अपनी दुकानों के बाहर स्टॉक बोर्ड लगाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें और जिस गोदाम में खाद रखी गई है, उसका विवरण कृषि विभाग के लाइसेंस में दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोई भी विक्रेता खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर न बेचे। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा ब्लैक मार्केटिंग या ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ प्रीति ने कहा कि अगर किसी खाद विक्रेता की दूसरे जिलों के किसानों को खाद बेचने की शिकायत मिलती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment