हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में मिलेगी हजारों युवाओं को नौकरी, देखें पूरी जानकारी

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 3:06 PM
Follow Us:
Haryana: Thousands of youth will get jobs

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। CM सैनी ने जापान दौरे के दौरान 7 बड़ी जापानी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। विकसित भारत- विकसित हरियाणा विजन के तहत किए गए इन MoU के माध्यम से विदेशी कंपनियों द्वारा हरियाणा में लगभग 1400 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे करीब 15 हजार युवाओं के लिए नौकरी के अवसर पैदा होंगे।

अपने दौरे के पहले ही दिन CM ने हरियाणा में जापानी निवेश को आकर्षित करने के लिए AISIN, एयर वाटर, TASI, नंबू, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कावाकिन, टोप्पन और सेइरेन सहित प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ बैठकें की।

सुझाव

इस दौरान CM सैनी ने हरियाणा और जापान के मध्य द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने की पहल का सुझाव दिया।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हरियाणा में उपकरण, औद्योगिक पुर्जे, मेटल वर्किंग उद्योगों के साथ आटो, आटो पार्ट्स और इलेक्ट्रानिक विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में जापान और हरियाणा के बीच परस्पर सहयोग से व्यापारिक गतिविधियों को काफी फायदा मिलेगा।

किया MoU

CM ने जापान की सेइरेन कंपनी के साथ समझौता (MoU) किया। यह कंपनी रोहतक में मेगा प्रोजेक्ट के तहत करीब 220 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 1700 से अधिक युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बनेंगे। सेइरेन कंपनी वस्त्र समाधान और उन्नत सामग्री निर्माण में विश्व स्तर पर काम करती है, जिसके उत्पाद आटोमोबाइल, इंटीरियर, पर्यावरण संरक्षण, लाइफ स्टाइल, कास्मेटिक्स, इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट्स, सेंसर और मैग्नेटिक मैटेरियल जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग होते हैं।

उन्होंने जापान के मंत्रियों से मुलाकात करते हुए उन्हें ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के लिए आमंत्रित किया। CM ने जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार उन्हें हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करेगी।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment