हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

समाधान समारोह” अभियान को लेकर बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 8:40 PM
Follow Us:
गुरुग्राम, 21 मई- मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा की अध्यक्षता में “समाधान समारोह” अभियान को लेकर पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष लोक अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से समाधान करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी गई तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान निशा ने कहा कि “समाधान समारोह” अभियान के तहत आयोजित विशेष लोक अदालत के बारे में आमजन तक व्यापक स्तर पर जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसरों, बाजारों, गांवों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता शिविर, जनसंपर्क कार्यक्रम और संवाद सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।
बैठक में विशेष लोक अदालत के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। साथ ही लंबित मामलों में पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया, जिससे लोगों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा आमजन को न्याय तक सरल पहुंच उपलब्ध कराने तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment