हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

विधायक ने गांव चिड़ौद में अंबेडकर भवन की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा एचआरडीएफ स्कीम के अंतर्गत निर्मित गौ शेड का किया उद्घाटन

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 5:32 PM
Follow Us:
हिसार, 17 जून।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को विधायक रणधीर पनिहार ने गांव चिड़ौद में अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा एचआरडीएफ स्कीम के अंतर्गत निर्मित गौ शेड का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक रणधीर पनिहार ने खेतों तक सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए खाल निर्माण हेतु 8 लाख रुपये, बीसी चौपाल के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, अलग-अलग रास्तों के निर्माण के लिए 18 लाख रुपये, राजपूत धर्मशाला के के लिए 5 लाख रुपये, गौ शेड निर्माण कार्यों के लिए 8 लाख रुपये, वाटर कूलर स्थापित करने हेतु 1 लाख रुपये तथा अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गांव और हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। यही कारण है कि आज प्रदेश का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। विधायक ने कहा कि अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण से सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीणों को एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा। वहीं एचआरडीएफ योजना के अंतर्गत निर्मित गौशेड क्षेत्र में गौसंरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौसेवा, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, सडक़ निर्माण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास तथा किसानों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित न रहे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहें तथा अन्य लोगों को भी इनके बारे में जानकारी दें, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।
इस अवसर पर गांव चिड़ौद सरपंच बाला देवी, भेरियाँ सरपंच सरजीत, कालवास सरपंच मनोहर लाल, चरण सिंह, बादशाह, शमशेर मुकलान, कुलदीप गौरछी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment