हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

कचरा प्रबंधन के लिए अधिकारी अपने घर से करें शुरुआत: एडीसी दीपक बाबू लाल करवा

By Sahab Ram
On: May 26, 2026 5:40 PM
Follow Us:

भिवानी,  26 मई। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड वाइज सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन नियम- 2026 (शहरी एवं ग्रामीण), पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, जल जीवन मिशन तथा जल संचय जनभागीदारी अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने घर से कचरा प्रबंधन की शुरुआत कर एक उदाहरण बनें। उन्होंने शहर में सभी वार्डों के साथ-साथ विशेषकर सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएमसी हरबीर सिंह ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल -2026 की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान एडीसी ने शहरी स्थानीय नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में एक फिर से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक वार्ड की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

एडीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धूल नियंत्रण, अवैध कचरा जलाने की घटनाओं पर रोक तथा निर्माण स्थलों पर निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित की जाए।
जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए एडीसी श्री करवा ने कहा कि पेयजल इंसान की सबसे पहली मूलभूत सुविधाओं में से एक है। प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलना चाहिए। उन्होंने जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण के लक्ष्य के तहत स्रोत तैयार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सुशासन सहयोगी रिषव रंजन, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला बागवानी अधिकारी डॉ.देवीलाल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा, यातायात प्रबंधक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment