हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

 फसल मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी हर्ष रंगे हाथ गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 4:01 PM
Follow Us:

चंडीगढ़/भिवानी, 18 जून। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले में एक पटवारी हर्ष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित

*क्या था मामला-*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भिवानी में कार्यरत पटवारी हर्ष ने वर्ष 2022 की फसल मुआवजा राशि तथा वर्ष 2025 के फसल मुआवजे को स्वीकृत करवाने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2022 की लगभग 35 हजार रुपये की मुआवजा राशि उसके पिता के खाते में पहले ही जमा हो चुकी थी। आरोपी बार – बार शिकातकर्ता पर दबाव बना रहा था कि वह 2023 में जारी किये गए मुआवजे तथा वर्ष 2025 के मुआवजे की राशि को मंजूरी दिलाने के लिए 15 हज़ार रूपये की रिश्वत उसे दे। शिकायत के सत्यापन उपरांत SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी हर्ष को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। जांच के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। इस संबंध में थाना SV&ACB हिसार में आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दो चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांचा अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment