हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

नफे सिंह राठी मर्डर मामले में जो एफआईआर दर्ज है उसमें बीजेपी के 9 लोगों के नाम है, आज तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ

By Sahab Ram
On: April 30, 2026 3:19 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी की धर्मपत्नी एवं इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य शीला राठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि सीबीआई 2 साल से स्वर्गीय नफे सिंह राठी की हत्या की जांच कर रही है। हम संतुष्ट नहीं हैं। शीला राठी ने कहा सीबीआई से शिकायत नही लेकिन केंद्र सरकार में बैठे लोगों से है। नफे सिंह राठी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष थे उनका मर्डर हुआ कोई कार्रवाई नही की। ऐसे में आम लोगों को कैसे न्याय की उम्मीद हो सकती है?।

नफे सिंह राठी मर्डर मामले में जो एफआईआर दर्ज है उसमें बीजेपी के 9 लोगों के नाम है। आज तक कोई गिरफ्तार नही हुआ। 4 शूटर थे लेकिन असली शूटर बाहर है। जबकि 2 नकली शूटर गिरफ्तार हुए है।

नफे सिंह राठी के बेटे भूपेंद्र राठी ने कहा कि मामले के आरोपियों को केवल एक बार थाने बुलाया गया है। सीबीआई अब तक शूटर और हथियार बरामद नही कर पाई है। भूपेंद्र राठी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री का दबाव है जो केंद्र में अहम पद पर है। भूपेंद्र राठी ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी ने उनसे कहा कि हम पकड़ना चाहते है लेकिन दिल्ली से केंद्रीय मंत्री का दबाव है। सरकार से सवाल पूछा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

भूपेंद्र राठी ने कहा हरियाणा सीएम पंजाब में जाकर क्राइम की बात करते है, जबकि हरियाणा में अपराधी बेलगाम हैं। बहादुरगढ़ में 60 घरों के बाहर पुलिस की सुरक्षा है क्योंकि उन्हें फिरौती की कॉल है। देश का हमारा पहला केस है कि हम मर्डर से पहले से सिक्योरिटी मांग रहे थे। लेकिन उलटा सुरक्षा उन्हें दी जिनके नाम एफआईआर थी।

भूपेंद्र राठी ने कहा बहादुरगढ़ के बीजेपी के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, चेयरमैन रमेश राठी और गौरव राठी समेत 9 लोगों के नाम है।

भूपेंद्र राठी ने कहा सरकार न्याय नही देगी तो कोर्ट जाएंगे और कोर्ट से न्याय नही मिला तो खाप पंचायतों के बीच जाएंगे। नफे सिंह राठी के मर्डर से जुड़े तथ्य लेकर खाप पंचायतों के बीच जाएंगे औऱ न्याय के लिए लड़ेंगे। दो साल से न्याय की गुहार सरकार से लगा रहे है अगर इंसाफ नही मिला तो सडक़ से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ेंगे।

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment