हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित किया योगाभ्यास शिविर

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 4:23 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 17 जून- सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो हमारे ऋषि-मुनियों की खोज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग के संदेश को पहुंचाया है और भारत एक बार फिर से योग में विश्व गुरु बन गया है।

सांसद आज भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में परिसर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड, हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रोटोकॉल शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

सांसद ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी और खानपान सही न होने के कारण आज इंसान को बीमारियों ने जकड़ लिया है। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और स्वामी रामदेव वे योग को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। योग के प्रति नागरिकों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, योग को घर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर योग-हर दिन योग की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को नियमित योगाभ्यास अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प साकार हो सके।

इस कार्यक्रम की विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट शंकर धूपड़ ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, एडीसी श्री दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश श्री अनिल कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment