Haryana News: हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां डीएसपी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नायब रीडर विजय और ईएसआई जगदीश के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है। जिसमें दोनों सिरसा के एक कारोबारी से 3 लाख रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जब यह मामला एसपी सिरसा दीपक सहारण के संज्ञान में आया तो एसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे। खबरों की मानें, तो SP दीपक सहारण ने बताया कि करप्शन पर एक्शन लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई किस आधार पर की है। यह एफआईआर हिडन की हुई है। डीएसपी आदर्शदीप मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने मामला बताने के बजाय बिजी होने की बात कही।
वहीं खबरों की मानें, तो यह मामला हनीट्रैप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस पहले महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दी। फिर उसको दबाने के लिए डीएसपी के नायब रीडर और ईएसआई ने महिला से मिलीभगत करते हुए कारोबारी से तीन लाख रुपए की वसूली की है।









