Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी 11 नवंबर से 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है। हालाँकि, प्रदेश में आज और कल कोल्ड वेव चलेगी। जिसके चलते कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी , महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा।
हरियाणा में तक भी चलेगी कोल्ड वेव
वहीं मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में कल यानी 12 नवंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेन्दरगढ़, रेवाड़ी में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
हरियाणा में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा और सामान्य से 02 से 04 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।









