Delhi Blast Update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है। इसके अलावा गुरुग्राम समेत एनसीआर में आने वाले जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दरअसल, धमाके के बाद हरियाणा में सोमवार को रातभर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। आज भी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है और जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। जिसके चलते दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिले के बॉर्डर पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही उन्हें एंट्री दी जा रही है।
हरियाणा में पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल
खबरों की मानें, तो दिल्ली में धमाके के बाद हरियाणा पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें।
वहीं हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की घटना को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। लोगों से अनुरोध है कि वह शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो तुरंत डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। NCR जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।”










