हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने इस विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 5:59 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने असंध के विधायक योगेंद्र राणा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने आज चंडीगढ़ स्थित पंचायत भवन कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राणा के अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा भावना से प्रदेश में स्वच्छता अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरो की मानें, तो पंवार ने कहा कि हरियाणा पहले से ही ओडीएफ प्लस राज्य है और अब लक्ष्य इसे सतत स्वच्छता के आदर्श मॉडल के रूप में बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया स्वच्छ भारत मिशन अब एक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के गठन से मिशन की गतिविधियाँ और अधिक संगठित, सशक्त एवं परिणाममुखी होंगी। यह टास्क फोर्स विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता प्रयासों को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

कौन-कौन रहा मौजूद

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीर पंथी, हरियाणा भाजपा संगठन मंत्री फणिंदरनाथ शर्मा, विधानसभा के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप भी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment