हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लिए बड़ी खुशखबरी, जुई नहर का फिर से होगा निर्माण, 200 से ज्यादा गांव को मिलेगा फायदा

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 7:44 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले से अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंचाई विभाग ने मिताथल से लोहानी तक जुई नहर का नए सिरे से निर्माण कराने का फैसला लिया है। जिस पर लगभग 37 करोड़ की लागत आएगी। विभाग ने नहर निर्माण के कार्य का टेंडर जारी कर दिया है।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने से नहर निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इस नहर का लोहानी से बहल तक मरम्मत का काम भी करवाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, भिवानी क्षेत्र में जुई नहर ही किसानों की लाइफ लाइन है। यह नहर जिले में सबसे बड़ी नहरों में शामिल है। इस नहर की लंबाई करीब 169 किलोमीटर है और इस नहर का निर्माण वर्ष 1972 में करवाया गया था।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

200 से ज्यादा गांव के लोगों को मिलेगा फायदा

खबरों की मानें, तो इस नहर से 200 गांवों की एक लाख एकड़ से ज्यादा भूमि सिंचित होती है। हालाँकि, यह नहर मिताथल से लोहानी तक करीब 40 किलोमीटर की दूरी तक जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण नहर में क्षमता के अनुसार पानी नहीं चल पाता है।

क्या बोले अधिकारी

अधिकारियों का कहना है कि इस नहर की क्षमता 750 क्यूसेक पानी की है जबकि इसमें बड़ी मुश्किल से 500 क्यूसेक ही पानी चल पाता है। लेकिन पुरानी नहर के स्थान पर लोहानी तक नई नहर का निर्माण होने से इसकी क्षमता 1200 क्यूसेक तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे नहर की टेल तक भी पानी पहुंच जाएगा। लोहानी तक यह नहर फीडर के रूप में है जबकि लोहानी से आगे यह कैनाल का रूप ले लेती है।

अधिकारियों का कहना है कि जुई नहर का लोहानी तक निर्माण करवाया जाएगा और बाकी हिस्से की मरम्मत का कार्य होगा। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नियमानुसार जल्द संबंधित कंपनी नहर निर्माण का कार्य शुरू कर देगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment