हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Kisan News: हरियाणा में किसानों के लिए गुड़ न्यूज, 30 दिनों में कंपनियों ने नहीं दिया बीमा तो होगा ये एक्शन, लागू हुआ नया नियम

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 5:01 PM
Follow Us:

Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पीएम फसल बीमा योजना से जुड़े विवादों को निपटाने, तकनीकी सहायता प्रदान करने और वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक एवं जैविक फसलों का मूल्य निर्धारित करने के लिए फिर से अलग-अलग तीन कमेटियां बना दी गई है। तीनों कमेटियों की कमान किसान और कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ही संभालेंगे ।

जानकारी के मुताबिक , समिति की ओर से लिए गए निर्णयों को बीमा कंपनियों को 30 दिन में लागू करना अनिवार्य होगा। अगर कोई कंपनी आदेश नहीं मानती है तो निर्णय की तारीख से रेज दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

खबरों की मानें, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों और विवादों के लिए प्रदेश शिकायत निवारण समिति बनाई गई है।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

इस कमेटी में कुल 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनमें कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, बैंकर समिति के संयोजक, नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक, कृषि विभाग के उप जिला अटार्नी, संबंधित जिले के उपनिदेशक कृषि और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समिति जिलास्तर पर लिए गए निर्णयों और रेफर मामलों की समीक्षा करेगी।

खबरों की मानें तो आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तर की कमेटी को किसान की ओर से दी गई शिकायत पर 15 दिन के अंदर फाइनल डिसीजन लेकर इसकी जानकारी राज्यस्तरीय कमेटी को देनी होगी। इसके बाद किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कमेटी के लिए साल में दो बार बैठक करना अनिवार्य होगा।

बीमा योजनाओं से जुड़े तकनीकी मामलों के लिए राज्य तकनीकी सलाहकार कमेटी बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्य होंगे। इसी तरह वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक और जैविक फसलों की कीमत निर्धारित करने के लिए गठित हाईलेवल कमेटी में कुल 14 सदस्य बनाए गए हैं।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

खबरों की मानें, तो यह कमेटी प्रत्येक रबी और खरीफ से पहले एक बैठक करेगी और मूल्य नीति को और ज्यादा प्रभावी बनाने हेतु सुझाव देगी। समिति आवश्यकतानुसार बैठकों में कुछ किसानों को भी आमंत्रित कर सकती है। गैर सरकारी सदस्यों और किसानों को बैठकों में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता और मानदेय भी दिया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment