Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
आज बुधवार को बाजार बंद होने तक इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,23,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 1,56,705 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने का भाव बढ़त के साथ 1,24,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। Gold-Silver Price
चांदी का वायदा भाव बढ़कर 1,56,885 रुपये प्रति KG पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा बढ़त के साथ 4,121.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत चढ़कर 51.53 डॉलर प्रति औंस हो गई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है Gold-Silver Price
शुद्धता सुबह दोपहर शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 124129 रुपये 123362 रुपये 123913 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 123652 रुपये 122868 रुपये 123417 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 113720 रुपये 113000 रुपये 113504 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 93112 रुपये 92522 रुपये 92935 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72627 रुपये 72167 रुपये 72489 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 154760 रुपये 155046 रुपये 156705 रुपये प्रति KG
पिछले दिन के भाव
मिली जानकारी के अनुसार, MCX पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा लगातार चौथे दिन बढ़ा, जो 725 रुपये या 0.58 % बढ़कर 1,24,695 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह, पीले धातु के वायदा का फरवरी 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 736 रुपये या 0.59 % बढ़कर 1,26,101 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। Gold-Silver Price
चांदी के वायदा में भी तेजी देखी गई, जिसमें दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 639 रुपये या 0.42 % बढ़कर 1,54,330 रुपये प्रति KG हो गया। कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 632 रुपये या 0.4 % बढ़कर 1,56,880 रुपये प्रति KG हो गया।
जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स USD 18.75 या 0.45 परसेंट बढ़कर USD 4,140.75 प्रति औंस हो गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.08 परसेंट बढ़कर USD 50.35 प्रति औंस हो गया।
क्यों हुई तेजी ? Gold-Silver Price
मंगलवार को ग्लोबल ट्रेंड्स में मजबूती के चलते, US सरकार के शटडाउन को लेकर चिंताएं कम होने और दिसंबर की मीटिंग में फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट की बढ़ती उम्मीदों के बीच, वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के शटडाउन के समाधान की उम्मीदों के बीच सोने और चांदी ने हफ्ते की शुरुआत मज़बूत नोट पर की, और दिसंबर में फेड मीटिंग में रेट कट की बढ़ती उम्मीदों ने रैली को सपोर्ट किया।












