हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस शहर का कहा जाता है छोटा लंदन, जानें क्या है खास ?

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 6:04 AM
Follow Us:

Haryana: लंदन को दुनिया का सबसे साफ सुथरा और विकसित शहर कहा जाता है, जो कि इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में भी एक ऐसा शहर है, जिसे छोटा लंदन कहा जाता है। आइए जानते हैं कि वो शहर कौन सा है?

जानकारी के मुताबिक , हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-5 और सेक्टर-9 को लोग प्यार से हरियाणा का छोटा लंदन भी कहते हैं। पंचकूला हरियाणा का एक प्लान्ड सिटी है, जिसे चंडीगढ़ की तर्ज पर बसाया गया था। यहां सेक्टर-5 और सेक्टर-9 की साफ-सुथरी सड़कें, चौड़ी गलियां, हरे-भरे पार्क और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। जो इसे एक आधुनिक यूरोपीय शहर जैसा रूप देते हैं।

खबरों की मानें, तो इन इलाकों में आलीशान कोठियां, बंगलों और आधुनिक सुविधाओं वाले मकान हैं। यहां के लोग उच्च जीवन स्तर जीते हैं और अच्छी सामाजिक व्यवस्था के कारण इसे छोटा लंदन कहा जाता है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो सेक्टर-5 और सेक्टर-9 में हर ओर हरियाली फैली है. नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) की बेहतर देखरेख से यहां की सफाई व्यवस्था देखने लायक है। वहीं धूल, धुआं और शोर कम होने के कारण यहां का वातावरण भी शुद्ध और सुकूनदायक है। जिसकी वजह से लोग यहां आकर बसना चाहते हैं।

इन सेक्टरों में स्कूल, अस्पताल, मार्केट, पार्क और कैफे जैसी सभी सुविधाएं आधुनिक स्तर की हैं। इसी वजह से यह क्षेत्र न सिर्फ रहने के लिए पसंदीदा है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी बेहद पसंदीदा माना जाता है।

पंचकूला शहर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शहर चंडीगढ़ के बिल्कुल पास है। इस वजह से यहां रहने वाले लोगों को चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं और माहौल दोनों मिलते हैं। इसलिए, कई लोग इसे हरियाणा का छोटा लंदन कहते हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment