हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Delhi Lalkila Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी का मैच हुआ DNA, सामने आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 8:03 AM
Follow Us:

Delhi Lalkila Blast Update: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी का DNA मैच हो गया है। खबरों की मानें, तो जांच टीमों को कार चलाने वाले के दांत और हड्डियां मिली थीं। इसके साथ ही कपड़े के टुकड़ों में लगे खून की भी जांच की गई है। ये सभी उमर की मां के DNA सैंपल से मैच हो गए हैं।

वहीं इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह करीब 10 सेकेंड का है। इसमें नजर आ रहा है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर 20 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हैं।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

शाम 6 बजकर 51 मिनट पर सिग्नल ग्रीन हुआ और जैसे ही गाड़ियां आगे बढ़ीं, आई20 कार में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके से आग की लपटें उठीं। इस ब्लास्ट से आसपास की ज्यादातर गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

वहीं केंद्र सरकार ने इस ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया है।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

वहीं, दिल्ली धमाके में पुलिस को एक लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार के शामिल होने की भी जानकारी मिली। करीब 10 घंटे जांच के बाद यह हरियाणा के फरीदाबाद के खंदावली गांव में लावारिस मिली है। इस कार का रजिस्ट्रेशन ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी के नाम पर है। फिलहाल, फोरेंसिक और एनएसजी टीमें इस कार की जांच कर रही हैं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment