हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जानें क्या बोले ?

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 10:49 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में बदहाल कानून व्यवस्था की स्थिति और किसानों उनकी को फसल के उचित दाम नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में पिछले दिनों हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में करीब आधा दर्जन मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मिलने का निर्णय लिया गया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक बैठक के अगले दिन ही राज्यपाल से मिलना चाहते थे,लेकिन राज्यपाल चंडीगढ़ में नहीं थे, इसलिए उनसे उपलब्धता के अनुसार ही समय मांगा गया था।

खबरों की मानें, तो कांग्रेस विधायकों के साथ हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र भी राज्यपाल से मिलने जाएंगे। राज्यपाल से कांग्रेस विधायकों की मुलाकात गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे होगी।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लगाए ये आरोप

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है।

खबरों की मानें, तो भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मंडियों में किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश और बिहार का धान सस्ती दरों पर खरीदकर राज्य की मंडियों में बेच दिया गया है, जिससे हरियाणा के किसानों को नुकसान हुआ है। सरकार के संरक्षण के बिना यह काम संभव नहीं है। राज्य में 66 आपराधिक गिरोह संगठित अपराध करने में लगे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान अपराध रोकने की तरफ बिल्कुल भी नहीं है।

वहीं विपक्ष के नेता ने बताया कि राज्य में हजारों एकड़ जमीन अभी ऐसी है, जहां जलभराव है। जलनिकासी के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किये गये हैं। इन सभी मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष उठाया जाएगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment