हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Lucknow–Varanasi Highway: 9500 करोड़ का ये हाईवे लखनऊ से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचाएगा वाराणसी, जल्द छह लेन में बनकर होगा तैयार

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 4:32 PM
Follow Us:

Lucknow–Varanasi Highway: लखनऊ से वाराणसी के बीच सफर अब पहले से काफी तेज और सुगम होने जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर करीब 9500 करोड़ रुपये की लागत से दोनों शहरों को छोड़ने के लिए छह लेन का हाइवे बनाने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राजधानी लखनऊ से काशी की दूरी केवल ढाई से तीन घंटे में सिमट जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार और केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकारों ने लखनऊ से जौनपुर होते हुए वाराणसी तक 6 लेन हाईवे बनाने की मंजूरी दे दी है। यह हाईवे यूपी की राजधानी को पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक और व्यापारिक केंद्रों से कनेक्ट करेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 9,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

अभी लखनऊ से वाराणसी पहुंचने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है । NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों का कहना है कि नया छह लेन हाइवे बन जाने के बाद यह यात्रा केवल ढाई से तीन घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे आम यात्रियों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

कहां से कहां तक बनेगा नया हाईवे

बताया जा रहा है कि नया हाईवे लखनऊ से शुरू होगा। इसके बाद सुल्तानपुर होते हुए अमेठी और फिर जौनपुर को कनेक्ट करते हुए वाराणसी तक जाएगा। यह मार्ग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाने में मदद करेगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

3,500 करोड़ रुपये किसानों को किए जाएंगे

खबरों की मानें , तो इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 9,500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें से लगभग 3,500 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण पर भी खर्च होंगे, जबकि, करीब छह हजार करोड़ रुपये हाईवे निर्माण पर लगाए जाएंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment