हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा सरकार की इस योजना से मिलेगा 5 लाख तक का लाभ, आवारा पशुओं के एक्सीडेंट से मौत पर भी होगी लागू

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 7:15 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश मे किसी भी नागरिक की आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता होने पर दयालु योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए दयालु-II योजना पोर्टल का सरलीकरण किया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री आज चण्डीगढ में दयालु-II योजना पोर्टल का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, प्रधान सचिव पर्यटन कला रामचन्द्रन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डीबीटी के माध्यम से सीधा खाते में जाएगा पैसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दयालु -II पोर्टल सरकार की पारदर्शी और सरल सेवा वितरण की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम होगा। इस डिजिटल पहल से पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ ओर अधिक तेजी व सटीकता के साथ मिलेगा। योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

फैमिली आईडी में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि दयालु योजना के तहत सरकार उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।जिनके किसी सदस्य की आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता हो जाने पर 1 लाख से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। जबकि चोट के लिए न्यूनतम 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र के तहत रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

इस लिंक से करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहायता राशि के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिला सांख्यिकी अधिकारी दावों के समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक http://dapsy.finhry.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित जन सहायक मोबाईल एप के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment