हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, 19 कार्यकारी अभियंताओं पर गिरी गाज,जानें पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 8:01 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री l नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण रूप से निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के संबंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्यवाही करें ।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां ‘म्हारी सड़क ऐप‘ पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य दिया जाता है या लोगों की कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए।

सड़कों पर सफेद पट्टी और साइन बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश

सीएम सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी गई सड़कों की शिकायतों के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को बंद करे, अगर किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इससे साथ ही, प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी और साइन बोर्ड लगवाने भी सुनिश्चित किए जाए।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत आते ही अधिकारी तय समय सीमा में करें समाधान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि म्हारी सड़क एप पर शिकायत आते ही उसको तय समय सीमा में पूरा किया जाए। ताकि, जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडें। अगर कोई संबंधित अधिकारी शिकायत का समय पर समाधान नहीं करता या गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ संबंधित विभाग सख्त कार्यवाही करे।

लोगों को किया जाए जागरूक

सीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि म्हारी सड़क ऐप की जानकारी और डाउनलोड करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। ताकि सड़क से संबंधित समस्या को लेकर वें ऐप को उपयोग कर सकें। इसके अलावा, सड़कों के गड्ढों को ठीक प्रकार से भरा जाए, इसको लेकर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

 

अधिकारी सड़़कों की मैपिंग का कार्य जल्द करें पूरा- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि छोटी और बड़ी शिकायतों का अलग-अलग वर्गीकरण कर तय समय सीमा में निस्तारण करना भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही ऐप पर जो नागरिक गड्ढों की फोटो डालकर जानकारी देता है तो उससे बात करना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंनें ऐप के संबंध में फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को ट्रेनिंग भी देने के निर्देश दिए है।ताकि,उन्हें ऐप के संचालन की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा जिस विभाग की सड़कों की मैपिंग अभी तक पूरी नहीं हुई वे मैपिंग का कार्य भी जल्द करें। इससे भविष्य में उस सड़क पर कार्य करना आसान होगा। इसके अतिरिक्त, ऐप पर एक सेल अलग से बनाकर एनएच की सडकों की शिकायतों को उस पर डाला जाए।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

कौन-कौन रहा मौजूद

इस मौके पर बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment