हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगी चीन जैसी फुल ट्रंपेट इंटरचेंज रोड, सीएम सैनी ने दी मंजूरी, 308 करोड़ में होगी तैयार

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 8:43 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के विकास में पंख लगाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है और ये ही वजह से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च किए जा रहे है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है। जिसमें रेवाड़ी AIIMS से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए है। इस मीटिंग में हरियाणा के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

खबरों की मानें, तो इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि AIIMS को नेशनल हाईवे से कनेक्ट के लिए 308 करोड़ रुपये की लागत से एक फुल ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में अंडरपासों में जलभराव की समस्या की वजह से मरीजों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में यह इंटरचेंज न केवल सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगा, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने में भी मददगार साबित होगा।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

कैसा होता है फुल ट्रंपेट इंटरचेंज

दरअसल, फुल ट्रंपेट इंटरचेंज एक विशेष प्रकार का T-जंक्शन होता है, जहां एक मुख्य राजमार्ग दूसरे राजमार्ग या प्रमुख सड़क से कनेक्ट है। इसका डिजाइन एक संगीत वाद्ययंत्र ‘तुरही’ (Trumpet) जैसा होता है। यह संरचना वाहनों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करती है और यातायात को सुगम बनाती है।

क्या बोले एम्स के डायरेक्टर

खबरों की मानें, तो AIIMS निदेशक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि इस इंटरचेंज का प्रावधान हरियाणा सरकार और एम्स के बीच हुए प्रारंभिक समझौते में पहले से शामिल था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने जानकारी दी है कि एम्स परिसर में बिजली और पेयजल आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था के लिए 22 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत 11 केवी का अलग बिजली फीडर और नहरी जल आपूर्ति लाइन स्थापित की जाएगी।

सीएम सैनी ने मुख्य सचिव को निर्देश

सीएम सैनी ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश दिए है कि सभी स्वीकृति प्रक्रियाओं को एक हफ्ते के भीतर पूरा किया जाए, ताकि कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सतत प्रयासों से एम्स रेवाड़ी की ओपीडी (OPD) जल्द शुरू होने जा रही है, जिससे दक्षिण हरियाणा के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment