Haryana: हरियाणा में 2.41 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने केंद्र सरकार के द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक देश में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 (NWDLC) में शामिल होने की घोषणा की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पेंशनभोगियों को अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में आसानी और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से अपील की गई है कि सभी पेंशनर इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं और अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को कोषागार कार्यालय में या जीवन प्रमाण पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से, अपने घर बैठे स्मार्टफोन का उपयोग करके जमा करें। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कोषागार एवं लेखा विभाग की महानिदेशक सीजी रजनी कंथन ने बताया कि अभियान सफल रहे और सही से कोआर्डिनेट हो इसके लिए, पंचकूला के पेंशन संवितरण प्रकोष्ठ (PDC) के संयुक्त निदेशक, राकेश राठी को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि हरियाणा (चंडीगढ़ सहित) के सभी कोषागार अधिकारियों को उनके संबंधित जिलों के लिए उप-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अभियान के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कोषागार अधिकारियों को सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस पहल से लगभग 2.41 लाख हरियाणा सरकार के पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे, जो ई-पेंशन के माध्यम से कोषागारों, उप-कोषागारों और पेंशन वितरण बैंकों (SBI, PNB, BOI, UBI, CBI, केनरा बैंक) के माध्यम से पेंशन प्राप्त करते हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को सरल डिजिटल तरीकों से अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जमा करने में सुविधा प्रदान करना है, जिससे समय पर और निर्बाध पेंशन वितरण सुनिश्चित हो सके।









