हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Railway Line: रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, इस जगह बिछाई जाएगी नई रेल लाइन

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 1:18 PM
Follow Us:
New Railway Line: Rail passengers get a big gift

New Railway Line: रेल यात्रियों के लिए अब बड़ी खुशखबरी आई है। अब जम्मू से पंजाब का सफर बिल्कुल आसान होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने सोमवार को जालंधर कैंट-पठानकोट कैंट-जम्मू तवी के बीच प्रस्तावित 216 KM लंबी तीसरी रेलवे लाइन के संबंध में DC आयुषी सूदन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हितधारकों और लाइन विभागों के साथ विचार-विमर्श किया।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यस्त कॉरिडोर पर रेलवे यातायात का प्रबंधनअप और डाउन लाइनों वाली दो पटरियों पर किया जा रहा है। New Railway Line
जानकारी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने, मौजूदा पटरियों पर एक्सल लोड कम करने और समग्र परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त तीसरी लाइन बिछाने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू किया है। New Railway Line

मिली जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। अगले 10 दिनों में DPR को अंतिम रूप दिया जाएगा। DC ने क्षेत्र के लिए परियोजना के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि तीसरी रेलवे लाइन न केवल मौजूदा रेल नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम करेगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। New Railway Line

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी और यात्री एवं माल यातायात दोनों के सुचारू आवागमन को सुगम बनाएगी। उन्होंने सभी विभागों और हितधारकों से समस्याओं के समय पर समाधान और परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। New Railway Line

मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के प्रमुख पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया, जिसमें भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, पर्यावरणीय मंज़ूरी, पुनर्वास उपाय और कार्यान्वयन के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित स्थानीय मुद्दे शामिल हैं।

 

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment