हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह!

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 11:14 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (SI) ने अपनी लाइसेंसी दुनाली से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जिले के व्यासपुर स्थित धर्मकोट गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड SI पिछले कई दिनों से परेशान था। रविवार सुबह वह घर के पास की बाड़े में दुनाली लेकर गया और गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबरों की पहचान कंवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कवर सिंह ने दुनाली को जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया और खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे साथ ही मौके पर FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं घटना स्थल पर उसकी दुनाली और पगड़ी पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि मानसिक परेशानी सुसाइड की अहम वजह हो सकती है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

खबरों की मानें, तो पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंवर सिंह के गांव में एक रास्ते को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment