हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के इस गांव की सरपंच हुई सस्पेंड, डीसी ने जारी किए आदेश

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 6:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर आ रही है। यहां डीसी अनीश यादव ने हांसी खंड प्रथम के गांव ढाणी पुरिया की सरपंच भतेरी देवी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि भतेरी देवी के खिलाफ शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि उसकी आठवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी है। डीसी के आदेश पर जिला पंचायती राज विभाग, जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की। जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ढाणी पुरिया निवासी बजरंग ने जून में प्रशासन को सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप थे कि सरपंच के पास आठवीं की मार्कशीट असली नहीं है।प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया। सरपंच भतेरी देवी को कई बार नोटिस भेजे गए। भतेरी देवी से उनकी आठवीं कक्षा पास करने के संबंध में सामान्य से 6 प्रश्न भी पूछे गए। खबरों की मानें, तो से अधिकारी सरपंच भतेरी देवी के बयानों से और उनके द्वारा दिए गए सवालों के उतर से संतुष्ट नहीं थे।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

खबरों की मानें, तो सरपंच की ओर से भी अपनी आठवीं कक्षा पास होने के संबंध में सितंबर महीने में प्रशासन के सामने पक्ष रखा गया था, जिसमें सरपंच ने वर्ष 1987-88 में हिसार के किसी निजी स्कूल से मिडिल क्लास पास करने की बात कही थी। इसके बाद जांच कमेटी ने 10 नवंबर को सबूत के साथ सरपंच को जांच कार्रवाई में शामिल होने के लिए पूछताछ के लिए बुलाया।

बताया जा रहा है कि आखिरी सुनवाई के दौरान भतेरी देवी 8वीं कक्षा पास होने का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाई। डीसी ने भतेरी देवी को सरपंच पद से निलंबित करने के आदेश जारी किए। पंचायती कार्य का सारा रिकॉर्ड ग्राम पंचायत के बहुमत वाले पंच को सौंपा जाए।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment