हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस इलाके की ये आठ सड़कें बनेंगी मॉडल, जानें क्या होगा खास

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 7:00 AM
Follow Us:

Gurugram News: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सोहना नगर परिषद शहर की आठ सड़कों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और इसके बाद उन्हें मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए एक खाका भी तैयार कर लिया गया है। इन मॉडल सड़कों पर करीब 15 करोड़ की रुपए लागत आएगी। परिषद ने योजना को फाइनल रूप देने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है। DPR तैयार होने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अधिकारियों ने दावा किया है कि ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की सड़कें चमचमा उठेंगी। इन आठ मॉडल सड़कों पर नालियां, जल निकासी व्यवस्था और फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा, सभी मॉडल सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन मॉडल सड़कों की लंबाई करीब 5 किलोमीटर निर्धारित की गई है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

इन सड़कों का होगा निर्माण

खबरों की मानें , तो नगर परिषद जिन आठ सड़कों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। उन सड़कों में चुंगी नंबर 1 से नंगली मोड़, नंगली मोड़ से बांध रोड, नंगली मोड़ से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से शिव कुंड, फव्वारा चौक से लेबर चौक, लेबर चौक से अग्रसेन पार्क और लेबर चौक से सिटी पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, बलूदा गांव तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी बलूदा रोड को भी मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

साइकिल ट्रैक का भी निर्माण होगा

खबरों की मानें, तो नगर परिषद टोल नंबर 1 से बांध रोड तक साइकिल ट्रैक का निर्माण कराएगी। सभी मॉडल सड़कों को लाइटिंग की जाएगी। इन सड़कों पर बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। मॉडल सड़कों पर फुटपाथ और जल निकासी की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment