हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में पेंशनर जल्दी करें ये काम ! 30 नवंबर तक का समय

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 9:44 PM
Follow Us:
Haryana: Pensioners in Haryana should hurry up

Haryana: हरियाणा में इन पेंशनर के लिए बड़ी खबर आई है। सिरसा के जिला खजाना कार्यालय व उप-खजाना कार्यालय डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली व रानियां से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार तीन से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसके लिए पेंशनरों को अपना आधार कार्ड, मूल पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) की कॉपी और मोबाइल फोन लेकर संबंधित खजाना कार्यालय या उप-खजाना कार्यालयों में जाना होगा।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर 3 से 7 नवंबर, 71 वर्ष से 80 वर्ष आयु तक के 10 से 14 नवंबर तक, 65 वर्ष से 70 वर्ष आयु तक के 17 से 21 नवंबर तक तथा 58 वर्ष से 64 वर्ष व अन्य पेंशनर 24 से 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो पेंशनर कार्यालय आने में असमर्थ हैं, वे वैकल्पिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

वे अपने स्मार्टफोन में जीवन प्रमाणन और फेस ऑथेंटिकेशन ऐप के माध्यम से या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) द्वारा प्रदान की गई डोर स्टेप सर्विस (शुल्क सहित सेवा) का उपयोग करके अपॉइंटमेंट बुक करवाते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment