हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जीटी रोड से कनेक्ट होगा टांगरी बांध रोड, इन कालोनियों को होगा फायदा

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 9:07 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के अंबाला जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट में टांगरी बांध रोड जीटी रोड से कनेक्ट होगा। इस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण PWD ने शुरू कर दिया है। इससे कैंट की एकता विहार, बोह, बब्याल, प्रभु प्रेमपुरम समेत 27 से ज्यादा कॉलोनी वासियों को दिल्ली या चंडीगढ़ की तरफ जाने में आसानी होगी। उनके करीब 20 मिनट बच सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पीडब्ल्यूडी ने दिसंबर 2024 में 9 करोड़ रुपए से सड़क का निर्माण शुरू करवाया था। इस टेंडर में सड़क की चौड़ाई को 18 से 21 फीट तक बढ़ाना था। इस कारण सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के पोल भी उखड़वा दिए थे। इस बीच टांगरी नदी की गहराई बढ़ाने का काम शुरू होने से सड़क का निर्माण रोकना पड़ा था। टांगरी की गहराई बढ़ाने के दौरान दिन-रात डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व जेसीबी दौड़ती रही। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। कई जगहों से सड़क पूरी तरह खत्म हो गई थी। बाकी की कसर बारिश ने पूरी कर दी थी। अब ये सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बची थी। पीडब्ल्यूडी ने अब फिर से कैंट में रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक सड़क के निर्माण का टेंडर बंसल बिल्डर कंपनी को दिया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इन कॉलोनी वासियों को मिलेगा फायदा

बताया जा रहा है कि रामबाग रोड स्थित रामकिशन कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बीडी फ्लोर मिल रोड, एकता विहार चौक, राजेंद्र नगर 1/2, गणेश विहार, किशन कॉलोनी, दुर्गा नगर, टैगोर कॉलोनी, न्यू टैगोर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, ग्वाल मंडी, सुभाष नगर, ट्रिब्यून कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, मुस्लिम कॉलोनी, राम नगर, गोबिंद नगर, पंजाबी मोहल्ला, बोह, बब्याल, पूजा विहार, प्रभु प्रेमपुरम, विकासपुरी, रामपुर, सरसेहड़ी समेत कॉलोनियों के लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा। वहीं दिल्ली या चंडीगढ़ की तरफ जाने के लिए इस रोड से काफी फायदा होगा।

क्या ब़ोले अधिकारी

खबरों की मानें, तो पीडब्ल्यूडी के जेई नदीम अहमद ने बताया कि टांगरी बांध रोड को हुडा सेक्टर-32/34 से होते हुए जीटी रोड से जोड़ा जाएगा। इस टेंडर में सड़क के चौड़ीकरण का काम नहीं है। इसमें बिटुमिन की सड़क बनाई जाएगी, जो करीब 7 किलोमीटर लंबी है। अंडरपास के अंदर भरे पानी को भी निकलवाया जाएगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment